भजन १ · Bhajan 1
आना हो भोले नाथ
Aana Ho Bhole Nath
रचना: स्व० पं० देवी चरण पाण्डेय 'चरण'
नई संगीत प्रस्तुति: Kernel & Chai
पूरे बोल पढ़ें · Read the lyricsबोल छिपाएँ · Hide the lyrics
आना आना हो भोले नाथ,
हमारे शिव किर्तन में।
आप भी आना गौरी को लाना,
नन्दी पे होके सवार।
हमारे शिव किर्तन में।
आप भी आना गणपति को लाना,
चूहे पे होके सवार।
हमारे शिव किर्तन में।
आप भी आना कुमार को लाना,
मोर उड़े चहुँ द्वार।
हमारे शिव किर्तन में।
नन्दी को लाना भृंगी को लाना,
मुंडों की पहन के हार।
हमारे शिव किर्तन में।
गंगा को लाना, चन्दा को लाना,
डमरू पे मोहे संसार।
हमारे शिव किर्तन में।
बाघम्बर लाना दिगम्बर आना,
भंग धतूरा अपार।
हमारे शिव किर्तन में।
श्रृंगी भी लाना त्रिशूल भी लाना,
गूँज उठे मंदिर पहार।
हमारे शिव किर्तन में।
कैलाश भी लाना बरगद भी लाना,
भोला नटवर हमार।
हमारे शिव किर्तन में।
भैरव को लाना भूत भी लाना,
चूमे ‘चरन’ रसधार।
हमारे शिव किर्तन में।
आना आना हो भोले नाथ,
हमारे शिव किर्तन में।